✦ ॥ नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मासम्बुद्धस्स ॥ ✦
एक याद मुख्य > देसना > कोई अजान चाह नहीं! 5. प्रवचन



एक याद

एक बार एक आम आदमी अजान चाह के पास आया और उसने पूछा, “अजान चाह कौन है?”

अजान चाह समझ गए कि इस इंसान की समझ अभी इतनी गहरी नहीं है। इसलिए उन्होंने बस अपनी तरफ इशारा किया और कह दिया—

“यह… यह है अजान चाह।”

फिर एक दिन, किसी और ने भी उनसे ठीक यही सवाल पूछ लिया।

पर इस बार बात अलग थी। अजान चाह ने देखा कि पूछने वाले की समझ कहीं ज्यादा है, वह असली सच को पकड़ सकता है। तब उनका जवाब था—

“अजान चाह? …अजान चाह तो यहाँ कोई है ही नहीं।”