✦ ॥ नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मासम्बुद्धस्स ॥ ✦
१-१०२. सेतुच्छ मुख्य > सुत्तपिटक > थेरगाथा

सेतुच्छ

अनुवादक: सोनल आवळे | २ मिनट
एक मण्डलेश्वर के पुत्र थे। पिता की मृत्यु पर वे गद्दी पर बैठे, लेकिन जल्द ही उसे खो बैठे। इसके बाद वे इधर-उधर भटकते रहे। एक दिन भगवान का उपदेश सुनकर वे प्रव्रजित हो गए। उन्होंने साधना में खूब उद्योग किया और अर्हत पद को प्राप्त किया। अपने अनुभव से उन्होंने यह उदान कहा:

हिन्दी

“अभिमान-वश जो ध्यान से वंचित,
संस्कारों से मलिन हैं,
लाभ-अलाभ में फँसते जो साधक,
वे समाधि से विहीन हैं।”


पालि

“मानेन वञ्चितासे,
सङ्खारेसु किलिस्सन्ति।
लाभालाभेन मथिता,
समाधिं नाधिगच्छन्ती” ति।