✦ ॥ नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मासम्बुद्धस्स ॥ ✦
१-११४. अधिमुत्त मुख्य > सुत्तपिटक > थेरगाथा

अधिमुत्त

अनुवादक: सोनल आवळे | २ मिनट
श्रावस्ती के एक ब्राह्मण कुल में जन्मे अधिमुत्त ने भगवान के पास प्रव्रज्या ली और अर्हत् पद प्राप्त किया। उन्होंने देखा कि कुछ सब्रह्मचारी (साथी भिक्षु) अपने शरीर के रख-रखाव पर अत्यधिक ध्यान दे रहे हैं। उन्हें सचेत करते हुए स्थविर ने जो उपदेश दिया, वही इस उदान में संकलित है:

हिन्दी

“जीवन क्षीण, शरीर-सुख इच्छा,
उस पर अधिक ध्यान धरता जो ‘साधक’,
श्रमण-धर्म को भला कैसे,
कर पाए वह ‘साध’?”


पालि

“कायडुडुल्लगरुनो,
हिय्यमानम्हि जीविते।
सरीसुखागिद्धस्स,
कुतो समणसाधुता” ति।