
पारापरिय
राजगृह के पारासर ब्राह्मण कुल में जन्मे पारासरिय, तीनों वेदों में पारंगत थे और विद्यार्थियों को शिक्षा देते थे। भगवान से उपदेश सुनकर वे प्रव्रजित हुए। इंद्रिय संयम और साधना के द्वारा उन्होंने परम तत्त्व (अर्हत्व) को प्राप्त किया और अपनी सिद्धि को प्रकट करते हुए यह उदान गाया:
हिन्दी
इन्द्रिय द्वारों को सुरक्षित-संयत,
पाप-मूल बाहर निकाल,
आश्रवों के क्षय को प्राप्त किया।”
पालि
गुत्तद्वारो सुसंवुतो।
अघमूलं वमित्वान,
पत्तो मे आसवक्खयो” ति।