
वज्जिपुत्त (दुतिय)
वैशाली के लिच्छवी राजकुमार वज्जिपुत्त, भगवान बुद्ध का उपदेश सुनकर प्रव्रजित हुए और अर्हत् बने। भगवान के महापरिनिर्वाण के पश्चात, उन्होंने आनन्द (बुद्ध के सेवक) को संवेग दिलाने के लिए कुछ प्रेरक शब्द कहे। उन वचनों से संवेग पाकर आनन्द ने कठोर उद्योग किया और अर्हत् पद प्राप्त किया।
वज्जिपुत्त के वे ही शब्द इस उदान में संकलित हैं:
हिन्दी
हृदय में निर्वाण की भावना,
भगवान बुद्ध की ध्यान विधि,
आलस्यरहित होकर करते हुए पालन,
भला तुझको क्या हानि पहुँचाएगी,
यह साधारण पुरुषों की चहल-पहल?”
पालि
निब्बानं हदयस्मिं ओपिय।
झाय गोतम मा च पमादो
किं ते बिलिबिळिका करिस्सती” ति।