
महावच्छ
महावच्छ मगध के नालक गाँव में जन्मे थे। वे अग्र-श्रावक सारिपुत्र का अनुसरण करते हुए भिक्षु संघ में दीक्षित हुए। परम-ज्ञान प्राप्त करने के बाद, अपनी साधना के स्वरूप को स्पष्ट करते हुए महावच्छ स्थविर ने यह उदान गाया:
हिन्दी
समाहित-ध्यानरत है स्मृतिमान।
अर्थ भर भोजन ग्रहण करने वाला वह वीतरागी,
यहाँ समय की प्रतीक्षा में है रहता।”
पालि
समाहितो झानरतो सतीमा।
यत्थत्थियं भोजनं भुञ्जमानो,
कङ्खति कालं इध वीतरागो” ति।