
बेल्लट्ठसीस
श्रावस्ती के एक ब्राह्मण परिवार में जन्मे बेलट्ठिसीस, पहले उरुवेल काश्यप के शिष्य थे और अग्नि-उपासना करते थे। बाद में, वे अपने गुरु के साथ ही भगवान की शरण में आए और दीक्षित हुए। वे आयुष्मान् आनंद के उपाध्याय (दीक्षा गुरु) भी बने।
परमपद की प्राप्ति के बाद, अपनी सहज और शांत जीवन-गति को दर्शाते हुए उन्होंने यह उदान गाया:
हिन्दी
हो कोई सींगवाला,
खींचे जो हल आसानी से,
वैसे ही निरामिष सुख
के प्राप्त होने पर,
मेरे रात-दिन बीते आसानी से।”
पालि
नङ्गलावत्तनी सिखी।
गच्छति अप्पकसिरेन,
एवं रत्तिन्दिवा मम।
गच्छन्ति अप्पकसिरेन,
सुखे लद्धे निरामिसे” ति।