
सिङ्गालपिता
श्रावस्ती के एक धनी परिवार में जन्मे इस भिक्षु का नाम उनके पुत्र ‘सिंगाल’ के कारण सिंगालपिता पड़ा। दीक्षा लेने के बाद वे भेसकलावन (भेषकला वन) में ‘अस्थि-संज्ञा’ (काया की अनित्यता) का गहन ध्यान करने लगे। उनकी साधना देख वन-देवता ने उन्हें शीघ्र सफलता का आश्वासन दिया। देवता की बात को सुनकर वह और भी उद्योगी हो परम शान्ति को प्राप्त हुए।
उन्होंने देवता के उन्हीं प्रेरक शब्दों को उदान के रूप में गाया:
हिन्दी
बुद्ध का उत्तराधिकारी भिक्षु;
इस सारी पृथ्वी पर फैलाया,
अस्थि संज्ञा को पूर्ण।
विश्वास है मुझे तुम पर,
शीघ्र ही होंगे काम-तृष्णा से तुम विमुक्त।”
पालि
भिक्खु भेसकळावने।
केवलं अट्ठिसञ्ञाय,
अफरी पठविं इमं।
मञ्ञेहं कामरागं सो,
खिप्पमेव पहिस्सती” ति।