✦ ॥ नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मासम्बुद्धस्स ॥ ✦
१-२. महाकोट्ठिक मुख्य > सुत्तपिटक > थेरगाथा

महाकोट्ठिक

अनुवादक: सोनल आवळे | २ मिनट

महाकोट्ठिक का जन्म श्रावस्ती के एक प्रतिष्ठित और संपन्न ब्राह्मण परिवार में हुआ था। भगवान के सान्निध्य में उन्होंने प्रव्रज्या ग्रहण की और अल्पकाल में ही चारों ‘अभिज्ञाओं’ में महारत हासिल कर ली। भगवान ने उन्हें ‘अभिज्ञा’ प्राप्त भिक्षुओं और सूक्ष्म दार्शनिक प्रश्नों के विश्लेषण में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया।

एक समय, विमुक्ति के आनंद को अनुभव करते हुए, महाकोट्ठिक स्थविर ने इस ‘उदान’ को गाया:

हिन्दी

“शांत है चित्त, थमी चपलता,
प्रज्ञा के हैं बोल,
अहंकार से मुक्त जो।
झाड़ देता वह पापों को,
जैसे प्रबल पवन की धार,
सूखे पत्ते वृक्ष से,
झटके में दे उतार।”


पालि

“उपसन्तो उपरतो,
मन्तभाणी अनुद्धतो ।
धुनाति पापके धम्मे,
दुमपत्तं व मालुतो” ति ॥