
गोसाल
मगध के एक संपन्न परिवार में जन्मे गोसाल प्रव्रजित होकर पहाड़ियों की एकांत गोद में अपनी साधना शुरू की। एक दिन अपनी माता द्वारा भेंट किए गए मधु और खीर (मधुपायस) को ग्रहण करने के बाद, ध्यान-मग्न हो उन्होंने अर्हन्त पद को प्राप्त किया।
अपनी उस उपलब्धि और संकल्प को दोहराते हुए गोसाल स्थविर ने यह उदान गाया:
हिन्दी
मधु तथा खीर को किया ग्रहण;
स्कन्धों की उत्पत्ति और विनाश पर
ध्यानपूर्वक किया मनन।
(अब) मैंने शान्ति की प्राप्ति के लिए
पहाड़ी प्रदेश को लिया चुन।”
पालि
भुत्वान मधुपायसं।
पदक्खिणं सम्मसन्तो,
खन्धानं उदयब्बयं।
सानुं पटिगमिस्सामि,
विवेकमनुब्रूहयं” ति।