
अभय
मगध नरेश बिम्बिसार के पुत्र अभय, प्रारंभ में जैन धर्म के अनुयायी थे। भगवान बुद्ध के संपर्क में आने के बाद वे उनके शिष्य बने और अपने पिता के निधन के पश्चात प्रव्रजित हुए। अपनी प्रज्ञा और ज्ञान की सूक्ष्मता का बोध होने पर अभय स्थविर ने यह हर्षपूर्ण उदान गाया:
हिन्दी
पावन वचन सुनकर मैंने,
किया लक्ष्यभेद उसी तरह
कुशल धनुर्धर,
बाल के अग्र भाग को तीर से बिंधकर
यथार्थ की प्राप्ति करे जिस तरह।”
पालि
बुद्धस्सादिच्चबन्धुनो।
पच्चब्यधिं हि निपुणं,
वालग्गं उसुना यथा” ति।