
गह्वरतीरिय
श्रावस्ती के एक ब्राह्मण परिवार में जन्मे गह्वरतिरिय ने भगवान के पास प्रव्रजित होकर अरण्य में एकांत साधना करते हुए परम पद (अर्हत्व) प्राप्त किया। एक बार जब वे भगवान के दर्शन के लिए श्रावस्ती आए, तो उनके परिजनों और बंधुओं ने वन के कष्टों, हिंसक जीवों और असुविधाओं का हवाला देकर उन्हें नगर में ही रुकने का आग्रह किया।
तब वनवास के प्रति अपने प्रेम और अपनी अटूट स्थिरता को प्रकट करते हुए गह्वरतिरिय स्थविर ने यह उदान गाया:
हिन्दी
बृहद वन की साधना में,
बाधा को विनाश करने,
लग जा तू प्रयास में।
जैसे हाथी युद्ध क्षेत्र में,
सजगता के साथ रहता है,
गहन प्रयास कर साधक भी,
वैसे ही कष्ट सहता है।”
पालि
अरञ्ञस्मिं ब्रहावने।
नागो सङ्गामसीसेव,
सतो तत्राधिवासये” ति।