
सोपाक
श्रावस्ती में जन्मे सोपाक का जीवन जन्म से ही अत्यंत विस्मयकारी और चुनौतीपूर्ण रहा। उनकी माता को मृत समझकर जब श्मशान ले जाया गया, तब वहाँ उन्हें होश आया और वहीं सोपाक का जन्म हुआ। सोपाक के पिता ने उनका पालन-पोषण किया। मात्र सात वर्ष की अल्पायु में वे भगवान के पास प्रवर्जित हुए।
सोपाक ने ‘मैत्री भावना’ (सभी जीवों के प्रति प्रेम) का गहन अभ्यास किया और इसी असीम करुणा के बल पर अर्हन्त पद प्राप्त किया। अपनी साधना के सार को उन्होंने इस उदान में पिरोया:
हिन्दी
अपने प्रिय एकमात्र पुत्र के प्रति कुशल क्षेम की।
वैसे ही साधक भी रखें कुशल क्षेम के भाव,
सभी प्राणियों के प्रति।”
पालि
पियस्मिं कुसली सिया।
एवं सब्बेसु पाणेसु,
सब्बत्थ कुसलो सिया” ति।