
सामञ्ञकानि
सामञ्जकानि स्थविर (जिनका जन्मस्थान अज्ञात है) भगवान बुद्ध के पास प्रव्रजित होकर अर्हत्व को प्राप्त हुए। एक दिन उनके पूर्व परिचित एक परिव्राजक (घूमने वाले साधु) ने उनसे वास्तविक सुख प्राप्त करने का उपाय पूछा। सामञ्जकानि स्थविर ने उस जिज्ञासा का उत्तर देते हुए, निर्वाण की प्राप्ति के मार्ग को इस उदान के माध्यम से स्पष्ट किया:
हिन्दी
ऋजु मार्ग का अभ्यास करता है,
वह सुखार्थी साधक सदा,
अष्टांगिक मार्ग की भावना करता है।
पाकर अचल सुख को वही,
जग में कीर्ति पाता है,
यश निरंतर बढाता है।”
पालि
कित्तिं च पप्पोति यसस्स वड्ढति।
यो अरियमट्ठङ्गिकमञ्जसं उजु,
भावेति मग्गं अमतस्स पत्तिया” ति।