
गवम्पति
वाराणसी के श्रेष्ठिपुत्र यश के परम मित्र गवम्पति अर्हत पद पाने के बाद साकेत में जाकर अन्य भिक्षुओं के साथ अंजन वन में रहते थे। एक बार जब भगवान भिक्षु संघ के साथ साकेत पहुँचे, तो आवास की कमी के कारण कुछ भिक्षु सरयू (सरजू) नदी के तट पर ठहरे। आधी रात को अचानक नदी में भीषण बाढ़ आ गई। भिक्षुओं को संकट में देख गवम्पति स्थविर ने अपने ऋद्धि-बल (योग बल) से नदी की धारा को रोक दिया।
गवम्पति की इस अद्भुत सामर्थ्य और उनके निर्मल व्यक्तित्व को देखकर भगवान बुद्ध ने स्वयं उनकी प्रशंसा में यह उदान कहा:
हिन्दी
सरयू की धारा को,
वह गवम्पति त्याग चुका है,
जग की हर आसक्ति को।
चंचलता रहित महामुनि,
जो भवसागर पार कर चुके हैं,
उन सर्व संघाधिगत को,
देवता भी नमन कर चुके हैं।”
पालि
सो गवम्पति असितो अनेजो।
तं सब्बसङ्गातिगतं महामुनिं,
देवा नमस्सन्ति भवस्स पारगुं” ति।