
रमणीयविहारि
राजगृह के एक धनी और विलासी युवक, जो एक घटना से प्रेरित होकर प्रव्रजित हुए। प्रव्रजित होने पर भी पहले जीवन को याद कर वे अपने को पापी ही समझते थे। एक दिन उन्होंने थकावट से गिरते हुए एक बैल को देखा। गाड़ीवान ने उसे खोलकर खिलाया-पिलाया और फिर से जोत दिया, जिसके बाद वह बैल सुखपूर्वक चलने लगा।
रमणीयविहारि ने उक्त घटना से प्रेरणा प्राप्त कर उद्योगी हो श्रमण धर्म को पूरा किया। उसी के बाद उसी घटना को लक्ष्य करके उन्होंने यह उदान प्रकट किया:
हिन्दी
गिरकर भी उठ खड़ा हो जाता है,
वैसे ही सम्बुद्ध के दर्शन से सम्पन्न श्रावक,
पुनः उठ खड़ा हो जाता है।”
पालि
खलित्वा पतितिद्वति ।
एवं दस्सनसम्पन्नं,
सम्मासम्बुद्धसावकं” ति।