
समिद्धि
राजगृह के संपन्न परिवार में जन्मे। प्रव्रजित होकर एक दिन भिक्षु जीवन के आनंद में मग्न थे। उससे चिढ़कर मार ने विघ्न डाला, किंतु समिद्धि अपनी ध्यान-भावना में तत्पर रहे और परमपद को प्राप्त हुए। उसके बाद उक्त घटना को लक्ष्य करके उन्होंने यह उदान कहा:
हिन्दी
श्रद्धापूर्वक प्रव्रजित हुआ,
सजगता और प्रज्ञा परिपक्व,
चित्त सुसमाहित हुआ।
मार! जो चाहो सो करो,
तुम मुझे न बाधा ना पहुँचा पाओगे।”
पालि
अगारस्मानगारियं।
सति पञ्ञा च मे बुट्टा,
चित्तं च सुसमाहितं।
कामं करस्सु रूपानि,
नेव मं व्याययिस्ससी” ति।