✦ ॥ नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मासम्बुद्धस्स ॥ ✦
१-४७. उज्जय मुख्य > सुत्तपिटक > थेरगाथा

उज्जय

अनुवादक: सोनल आवळे | २ मिनट
उज्जय राजगृह के एक ब्राह्मण कुल में उत्पन्न हुए। वे त्रिवेद-पारंगत थे, किंतु वेदों में कोई सार न पाकर उन्होंने भगवान के पास प्रव्रजित होना स्वीकार किया। अर्हत्व की प्राप्ति के बाद, एक दिन भगवान के पास जाकर उन्हें प्रणाम कर उज्जय स्थविर ने यह उदान प्रकट किया:

हिन्दी

“नमो उन बुद्ध-वीर को,
जो सर्व-बन्धनों से मुक्त हुए,
जिनका अनुसरण कर,
हम भी साधना में युक्त हुए।
शिक्षा का उनकी अनुसरण कर,
आश्रवरहित अब मैं विहरता हूँ।”


पालि

“नमो ते बुद्ध वीरत्यु,
विप्पमुत्तोसि सब्बधि।
तुम्हापदाने विहरं,
विहरामि अनासवो” ति।