
रामणेय्यक
श्रावस्ती के एक सम्पन्न परिवार में उत्पन्न होकर, वे प्रव्रजित हुए और बेलुवन में अपनी ध्यान-साधना में लीन रहने लगे। एक दिन साधना के समय मार ने उन्हें भयभीत करने के उद्देश्य से अत्यंत भयानक आवाजें उत्पन्न कीं। उस अवसर पर रामणेय्यक ने पूरी तरह निर्भय होकर मार को पहचान लिया और यह उदान प्रकट किया:
हिन्दी
और गिलहरी की सी यह आवाज,
मन न विचलित कर पाएगी।
क्योंकि मैं निर्वाण- प्राप्ति में रत हूँ।”
पालि
सिप्पिकामिरुतेहि च।
न मे तं फन्दति चित्तं,
एकत्तनिरतं हि मे” ति।