✦ ॥ नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मासम्बुद्धस्स ॥ ✦
१-५०. विमल मुख्य > सुत्तपिटक > थेरगाथा

विमल

अनुवादक: सोनल आवळे | २ मिनट
राजगृह के एक सम्पन्न परिवार में उत्पन्न होकर वे प्रव्रजित हुए और कोशल देश के एकांत में जाकर अपनी साधना में लीन हो गए। एक दिन जब वे ध्यान में मग्न थे, तब मूसलाधार वर्षा होने लगी, शीतल पवन बहने लगी और आकाश में बिजली चमकने लगी। उसी क्षण विमल स्थविर ने परमपद को प्राप्त किया और अपनी आंतरिक शांति को इस उदान के माध्यम से प्रकट किया:

हिन्दी

“भूमि और वायु दोनों ही,
वर्षा जल से शीतल हैं,
आकाश में बिजली चमकती,
मेरे चित्त के भीतर है।
शान्त हुए सब वितर्क अब,
साधना की इस परिस्थिति में
चित्त पूर्ण सुसमाहित है।”


पालि

“धरणी च सिञ्चति वाति,
मालुतो विजुता चरति नभे।
उपसमन्ति वितक्का,
चित्तं सुसमाहितं ममा” ति।