
अञ्जनवनिय
वैशाली के एक लिच्छवी राजकुमार। प्रव्रजित होकर साकेत के अंजन वन में गए और वहाँ एक आराम कुर्सी को ही कुटी का रूप देकर उसमें ध्यान करने लगे। एक महीने के भीतर परमपद को प्राप्त कर अंजनवनिय स्थविर ने यह उदान निस्सरित किया:
हिन्दी
आराम कुर्सी को कुटी बनाया है,
इसी में वास कर मैंने,
तीनों विद्याओं को पाया है,
इस प्रकार मैंने बुद्ध शासन को,
पूर्ण रूप से निभाया है।”
पालि
ओगव्ह अञ्जनं वनं।
तिस्सो विज्जा अनुप्पत्ता,
कतं बुद्धस्स सासनं” ति।