
कोसलविहारि
वैशाली के एक लिच्छवी कुमार। प्रव्रजित होकर कोशल देश में एक श्रद्धालु उपासक द्वारा भेंट की गई कुटी में ध्यान साधना करते हुए उन्होंने अर्हत्व प्राप्त किया। उसके पश्चात अपनी मुक्ति पर हर्ष प्रकट करते हुए भिक्षु ने यह उदान कहा:
हिन्दी
अरण्य में बनी है कुटी मेरी।
मैं अप्रमादी हो,
उद्योगरत हो जाता हूँ,
संपर्क साध ध्यान भावना में
प्रतिष्ठित मैं रहता हूँ।”