
सीतवनिय
सम्भूत, राजगृह के एक धनी ब्राह्मण परिवार के पुत्र थे। उन्होंने अपने कई मित्रों के साथ संसार का त्याग कर भिक्षु संघ में दीक्षा (प्रव्रज्या) ली। वे राजगृह के ‘शीतवन’ में रहकर कठिन ध्यानाभ्यास करते थे, इसी कारण वे ‘शीतवनिय’ नाम से प्रसिद्ध हुए।
अर्हत्व की प्राप्ति के बाद, अपनी साधना के गौरव को व्यक्त करते हुए उन्होंने यह उदान गाया:
हिन्दी
प्रवेश कर एकाकी विहरता,
सन्तुष्ट, समाधियुक्त हो, विजयी,
भयरहित वो रहता (वह) धीर
कायागत स्मृति की है रक्षा करता।”
पालि
एको सन्तुसितो समाहितत्तो।
विजितावी अपेतलोमहंसो,
रक्खं कायगतासतिं धितिमा” ति।