✦ ॥ नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मासम्बुद्धस्स ॥ ✦
१-६०. सीवलि मुख्य > सुत्तपिटक > थेरगाथा

सीवलि

अनुवादक: सोनल आवळे | २ मिनट
सीवलि कोलिय कुमारी सुप्पवासा के पुत्र थे, जिन्होंने बहुत दिनों तक गर्भ में कष्ट सहने के बाद जन्म लिया। मात्र सात वर्ष की आयु में ही सारिपुत्र ने उन्हें प्रव्रजित किया। अपनी कठिन साधना के बाद परम पद प्राप्त कर सीवली ने यह उदान उच्चरित किया:

हिन्दी

“जिस अर्थ के लिए मैंने,
इस कुटी में प्रवेश किया,
मेरे वे संकल्प पूर्ण हुए।
विद्या तथा विमुक्ति को,
मैंने अब पा लिया है,
अभिमान और सुप्त क्लेशों को,
त्याग दिया है।”


पालि

“ते मे इज्झिसु सङ्कप्पा,
यदत्यो पाविसिं कुर्टि।
विञ्जाविमुत्ति पच्चेसं,
मानानुसयमुञ्जहं” ति।