
एकुदानिय
एकुदानिय का श्रावस्ती के एक सेठ के घर जन्म हुआ। भगवान के पास प्रव्रजित होकर उन्होंने अर्हत पद प्राप्त। एकुदानिय स्थविर ने परमानन्द में यह उदान कहा:
हिन्दी
मुनि (बुद्ध) के पथ पर चलते हैं,
आर्य मौन को साध कर,
वे शान्ति में पलते हैं।
सजग रहकर उन्हें कभी,
शोक नहीं होता,
वे सदैव परम शान्ति को
प्राप्त कर रहते हैं।”
पालि
मुनिनो मोनपथेसु सिक्खतो।
सोका न भवन्ति तादिनो,
उपसन्तस्स सदा सतीमतो” ति।