
छन्न
छन्न कपिलवस्तु के राज-घराने के एक दासी के पुत्र थे। प्रव्रजित होने के बाद राजपरिवार के सम्बन्ध के कारण बड़े अभिमान के साथ रहते थे। इसके लिए छन्न को विनय के अनुसार (ब्रह्म) दण्ड भी दिया गया था। (दीघनिकाय १६ पढ़ें) बाद में अपनी भूल को समझकर योगाभ्यास में तत्पर हो वे निर्वाण को प्राप्त हुए।
निर्वाण प्राप्ति के आनन्द में छन्न स्थविर ने यह उदान कहा:
हिन्दी
धर्मोपदेश अब सुना है,
अमृत निर्वाण हेतु मैंने,
आर्य अष्टांगिक मार्ग को चुना है।
क्योंकि भगवान बुद्ध ही,
इस योग क्षेम-पथ के पूर्ण ज्ञाता हैं।”
पालि
सब्बञ्जुतणवरेन देसितं ।
मग्गं पपञ्जिं अमतस्स पत्तिया,
सो योग्क्खेमस्स पथस्स कोविदो” ति।