
वच्छपाल
राजगृह के एक धनी ब्राह्मण कुल में उनका जन्म हुआ। सांसारिक सुखों को त्यागकर वे प्रव्रजित हुए। परम पद प्राप्त करने के पश्चात, वच्छपाल स्थविर ने यह उदान कहा:
हिन्दी
अर्थ-दर्शी मतिमान है,
विनीत और कुशल भाव का,
जिसे पूर्ण ज्ञान है।
जो ज्ञानियों की संगति करे,
तथा बुद्धोपदिष्ट शील का आचरण,
उसे निर्वाण सुलभ सदा होता है।”
पालि
मतिकुसलेन निवातवृत्तिना।
संसेवितबुद्धसीलिना,
निब्बानं न हि तेन दुल्लभं” ति।