
आतुम
श्रावस्ती के एक सेठ के पुत्र आतुम थे, जिन्होंने माता द्वारा विवाह का प्रस्ताव रखे जाने पर घर त्याग दिया और प्रव्रजित हो गए। जब उनकी माता ने विहार में आकर उन्हें पुनः विवाह के लिए प्रलोभित करने का प्रयास किया, तो उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट की|
अपनी पत्नी अनिता से ली गई अनुमति और अपनी साधना की दृढ़ता को उन्होंने इस उदान में प्रकट किया:
हिन्दी
शाखा-प्रशाखाएँ बढ़ जाती हैं,
उनका हटाना कठिन होता,
वे जब बढ़ जाती हैं।
उसी प्रकार पत्नी अनिता से,
अनुमति ले प्रव्रजित हो रहा हूँ,
चूँकि साधना से च्युत होना,
कठिन मैं पा रहा हूँ।”
पालि
दुन्निक्खमो होति पसाखजातो।
एवं अहं भरियायानिताय,
अनुमञ्ञ मं पब्बजितोम्हि दानि” ति।