
सुयामन
वैशाली के एक प्रतिष्ठित ब्राह्मण कुल में सुयामन का जन्म हुआ था। भगवान के सान्निध्य में आकर उन्होंने धर्म का उपदेश सुना और प्रव्रजित हुए। साधना के पथ पर चलते हुए उन्होंने अपने चित्त के सभी विकारों को नष्ट कर परमपद प्राप्त किया। अपनी आंतरिक शुद्धि और विकारों के अभाव को सुयामन स्थविर ने इस उदान में प्रकट किया:
हिन्दी
ना ही है दुर्भावना,
सुस्ती और तंद्रा नहीं,
और ना ही है व्याकुलता।
विचिकित्सा (संदेह) का,
अब कोई वास नहीं है,
भिक्षु होकर मैंने,
सब पर विजय पा ली।”
पालि
थीनमिद्धं च भिक्खुनो।
उद्धच्चं विचिकिच्छा च,
सब्बसो व न विञ्जती” ति।