✦ ॥ नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मासम्बुद्धस्स ॥ ✦
१-७७. हत्थारोहपुत्त मुख्य > सुत्तपिटक > थेरगाथा

हत्थारोहपुत्त

अनुवादक: सोनल आवळे | २ मिनट

श्रावस्ती के एक हाथीवान के उनका जन्म हुआ और शिक्षा प्राप्त कर वे भी एक चतुर हाथीवान बने। बाद में संसार की अनित्यता को देखकर वे प्रव्रजित हुए। जिस प्रकार वे हाथियों को वश में करने में कुशल थे, उसी चतुराई का उपयोग उन्होंने अपनी साधना में किया।

अपने चंचल मन को नियंत्रित कर और चित्त का शमन कर, उन्होंने यह उदान कहा:

हिन्दी

“पहले मेरा चित्त जहाँ चाहता,
वहाँ चला जाता था,
कामवासना में जहाँ सुख मानता,
वहीं जाता था।

किन्तु अब गंभीर साधना से,
मैं इसको संयत कर लूँगा,
जैसे महावत दुर्दम्य हाथी को,
अंकुश से वश में कर लेता है।”


पालि

“इदं पुरे चित्तमचारि चारिकं,
येनिच्छकं यत्थकामं यथासुखं ।
तदज्जहं निग्गहेस्सामि योनिसो,
हत्थिप्पभिन्नं विय अङ्कुसग्गहो” ति।