
मेण्डसिर
साकेत के एक सम्पन्न परिवार में मेण्ढसिर का जन्म हुआ। अञ्जन वन में भगवान से उपदेश सुनकर वे प्रव्रजित हुए और साधना के मार्ग पर अग्रसर हुए। अनेक जन्मों के भटकाव को समाप्त कर उन्होंने परम शान्ति प्राप्त की।
अपने अतीत के संघर्ष और वर्तमान की विजय को स्पष्ट करते हुए मेण्ढसिर स्थविर ने यह उदान कहा:
हिन्दी
बिना रुके दौड़ता रहा,
बिना किसी लाभ के,
इधर-उधर दौड़ता रहा।
किन्तु अब दुःख समूह के,
आधारभूत स्कन्ध को अवरुद्ध कर दूँगा,
मैं इस को ही,
अब अवरुद्ध कर दूँगा”
पालि
सन्धाविस्सं अनिब्बिसं।
तस्स मे दुक्खजातस्स,
दुक्खक्खन्चो अपरद्धो” ति।