✦ ॥ नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मासम्बुद्धस्स ॥ ✦
१-७९. रक्खित मुख्य > सुत्तपिटक > थेरगाथा

रक्खित

अनुवादक: सोनल आवळे | २ मिनट

देवदह के राजकुमार रक्खित उन पाँच सौ शाक्य और कोलिय राजकुमारों में विशिष्ट थे, जिन्होंने एक साथ भगवान के पास प्रव्रजित होने का निर्णय लिया था। संघ में शामिल होकर उन्होंने कठोर साधना की और शीघ्र ही अर्हत पद की प्राप्ति की।

अपने चित्त के पूर्णतः विकार रहित और निर्मल होने की अवस्था पर रक्खित स्थविर ने यह उदान कहा:

हिन्दी

“मेरा समस्त सांसारिक राग,
प्रहीण हो गया है,
सभी द्वेष भी नष्ट हुए,
विगत मोह समाप्त हो गया है।

इस प्रकार शान्त हो मैंने,
निर्वाण को प्राप्त कर लिया है,
मेरा सब कुछ अब,
समाप्त हो गया है।”


पालि

“सब्बो रागो पहीनो मे,
सब्बो दोसो समूहतो।
सब्बो मे विगतो मोहो,
सीतिभूतोस्मि निब्बुतो” ति।