
वीर
वीर, कोशल नरेश प्रसेनजित के एक मंत्री के पुत्र थे। अपनी युद्ध-कला के कारण वे ‘वीर’ नाम से विख्यात हुए। गृहस्थ जीवन और विवाह के पश्चात, उनका मन अध्यात्म की ओर मुड़ा और उन्होंने प्रव्रज्या ग्रहण की। एक दिन उनकी पूर्व पत्नी ने उन्हें पुनः प्रलोभित करने का प्रयास किया। उस अवसर पर वीर स्थविर ने यह उदान गाया:
हिन्दी
वीर, संतुष्ट, है शंकाओं से परे।
विजयी, भयरहित है,
पूर्ण रूप से शांत वह वीर-स्थितप्रज्ञ।”
पालि
वीरो सन्तुसितो वितिण्णकङ्खो।
विजितावी अपेतलोमहंसो,
वीरो सो परिनिब्बुतो ठितत्तो” ति