✦ ॥ नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मासम्बुद्धस्स ॥ ✦
१-८१. समितिगत्त मुख्य > सुत्तपिटक > थेरगाथा

समितिगत्त

अनुवादक: सोनल आवळे | २ मिनट

श्रावस्ती के एक ब्राह्मण कुल में समितिगुत्त का जन्म हुआ। प्रव्रज्या ग्रहण करने के बाद, किसी पूर्व पापकर्म के उदय होने से उन्हें कोढ़ हो गया और उनका शरीर विरूप होता गया। एक दिन धर्म-सेनापति सारिपुत्र, रोगी भिक्षुओं को देखने रोगियों की शाला में आए और समितिगुत्त को देखकर दुःख पर उपदेश दिया। उस उपदेश से संवेग पाकर, उन्होंने वहीं ध्यान-भावना की और अर्हत्व को प्राप्त किया।

अपनी स्थिति को स्वीकार करते हुए समितिगुत्त स्थविर ने यह उदान कहा:

हिन्दी

“मैंने अपने पूर्व जन्मों में,
जो भी पापकर्म किये हैं,
उनका फल मुझे यहीं भोगना है।
उसका उत्तरदायी कोई अन्य नहीं है।”


पालि

“यं मया पकतं पापं,
पुब्बे अञ्ञासु जातिसु ।
इघेव तं वेदनीयं,
वत्थु अञ्ञ न विज्जती” ति।