
कस्सप
श्रावस्ती के एक ब्राह्मण कुल में कस्सप का जन्म हुआ। बचपन में ही पिता का साया उठ जाने पर माता ने ही उनका पालन-पोषण किया। जेतवन में भगवान से उपदेश सुनकर वे प्रव्रजित हुए। जब उन्हें भगवान के साथ चारिका (भ्रमण) पर जाने की अभिलाषा हुई, तो माता ने बड़े हर्ष के साथ उन्हें अनुमति दी।
अर्हत पद प्राप्त करने के बाद, माता द्वारा दी गई उसी प्रेरणामयी सीख को कस्सप स्थविर ने इस उदान में दोहराया:
हिन्दी
हो स्थान मंगलमय जहाँ,
भयरहित हो जहाँ,
निश्चिन्त होकर जाना वहां।
इसके लिए शोक करके,
तुम उद्विग्न मत होना,
पुत्र तुम निश्चिन्त होकर जाना।”
पालि
सिवानि अभयानि च।
तेन पुत्तक गच्छस्तु,
मा सोकापहतो भवा” ति।