✦ ॥ नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मासम्बुद्धस्स ॥ ✦
१-८४. नीत मुख्य > सुत्तपिटक > थेरगाथा

नीत

अनुवादक: सोनल आवळे | २ मिनट

श्रावस्ती के ब्राह्मण कुल में वे उत्पन्न हुए| भिक्षुओं के जीवन को देखकर वे संघ में प्रव्रजित हुए। किंतु ध्यान-भावना न कर, वे रात-भर सोते और दिन-भर लोगों के साथ बातचीत में रत रहते थे। एक दिन भगवान ने उपदेश द्वारा उन्हें सचेत किया।

संवेग पाकर वे उद्योगी हुए और अर्हत पद प्राप्त कर, भगवान के शब्दों में ही नीत स्थविर ने यह उदान प्रकट किया:

हिन्दी

“अरे दुर्बुद्धि! रात भर सोकर,
दिन में मित्रों संग कुसंगति कर।
भला इन क्रियाओं से तुम,
दुःखों का कैसे कर पाओगे अंत?”


पालि

““सब्बरत्तिं सुपित्वान,
दिवा सङ्गणिके रतो ।
कुदास्सु नाम दुम्मेचो,
दुक्खस्सन्तं करिस्सती” ति।