
नगित
कपिलवस्तु के एक शाक्य राजकुमार के रूप में इनका जन्म हुआ। संसार से विरक्त होकर वे प्रव्रजित हुए और कठोर साधना कर अर्हत पद को प्राप्त किया। इस मार्ग की श्रेष्ठता और अन्य मार्गों की अपूर्णता को अनुभव कर, नागित स्थविर ने भगवान के उपदेश को सत्य ठहराते हुए यह उदान प्रकट किया:
हिन्दी
दूजा कोई मार्ग,
अन्य धर्म-मतों में है नहीं,
अष्टांगिक मार्ग।
शास्ता ने संघ को,
उपदेश दे किया स्पष्ट,
मानो हथेली पर रखकर,
वस्तु दिखाई हो प्रत्यक्ष।”
पालि
निब्बानगमनं यथा इदं।
सो भगवा ओवदि सङ्घमुत्तमो,
हत्थतलेव दस्सयी” ति।