✦ ॥ नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मासम्बुद्धस्स ॥ ✦
१-८७. पविट्ठ मुख्य > सुत्तपिटक > थेरगाथा

पविट्ठ

अनुवादक: सोनल आवळे | २ मिनट
मगध के एक ब्राह्मण कुल में इनका जन्म हुआ। पहले वे परिव्राजक बनकर विचरण करते थे। सारिपुत्र और मौद्गल्यायन की कीर्ति सुनकर वे भिक्षु संघ में प्रव्रजित हुए। कठोर साधना कर अर्हत पद प्राप्त करने के पश्चात, पविट्ठ स्थविर ने अपने अनुभव को इस उदान में व्यक्त किया:

हिन्दी

“स्कन्धों को यथार्थ रूप से देख लिया,
मेरे सभी भव विनष्ट हुए।
संसार में जन्म लेना क्षीण हुआ,
अब न पुनर्जन्म, सब नष्ट हुए।”


पालि

“खन्धा दिट्ठा यथाभूतं,
भवा सब्बे पदालिता ।
विक्खीणो जातिसंसारो,
नत्यि दानि पुनब्मवो” ति।