✦ ॥ नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मासम्बुद्धस्स ॥ ✦
१-८८. अज्जुन मुख्य > सुत्तपिटक > थेरगाथा

अज्जुन

अनुवादक: सोनल आवळे | २ मिनट
श्रावस्ती के एक श्रेष्ठी पुत्र के रूप में इनका जन्म हुआ। वे पहले निगण्ठ श्रावक थे, किन्तु बाद में भगवान के पास आकर प्रव्रजित हुए। उन्होंने कठोर साधना की और अर्हत पद को प्राप्त किया। अपने इसी महान अनुभव और मुक्ति के आनंद को अज्जुन स्थविर ने इस उदान में प्रकट किया:

हिन्दी

“चार आर्य सत्यों के ज्ञान माध्यम से,
संसार जल से निकल, निर्वाण थल आया।
जैसे बाढ़ से जल में पड़ी वस्तु,
किनारे आ लगती, वैसा मैंने पाया।”


पालि

“असक्खिं वत अत्तानं,
उद्घातुं उदका यलं ।
वुटहमानो महोधेव,
सच्चानि पटिविञ्जहं” ति।