
देवसभ
ये एक मण्डलेश्वर के पुत्र थे। पिता के पद पर आसीन होने के कुछ ही दिनों बाद, भगवान का उपदेश सुनकर वे प्रव्रजित हो गए। साधना कर उन्होंने अर्हत पद प्राप्त किया। परमानन्द की अवस्था में देवसभ स्थविर ने यह उदान कहा:
हिन्दी
कर लिया है पार,
पाताल रूपी दृष्टि को,
दिया है त्याग।
बाढ़ और मानसिक ग्रन्थियों से
मुक्त हो,
नष्ट किए हैं मैंने,
सभी अहंकार।”
पालि
पाताला परिवज्ञ्जिता ।
मुत्तो ओघा च गन्या च,
सब्बे माना सिंहता” ति।