
पिलिन्दवच्छ
धावली के एक ब्राह्मण परिवार में जन्मे इस बालक का नाम पिलिन्दि और गोत्र वच्छा था, जिससे वे ‘पिलिन्दिवच्छ’ के नाम से विख्यात हुए। भगवान का शिष्य बनने से पहले वे ‘गन्धार’ विद्या में निपुण एक प्रसिद्ध तपस्वी थे। वे देवताओं के सबसे प्रिय भिक्षुओं में श्रेष्ठ माने जाते थे।
अपने जीवन के मार्ग को याद करते हुए उन्होंने प्रसन्नता से यह उदान कहा:
हिन्दी
अनिष्ट नहीं हुआ।
जो परामर्श मिला मुझे,
वह कल्याणकारी ही सिद्ध हुआ।
विभिन्न धमों में जो है श्रेष्ठ,
उसे ही मैंने है पाया।”
पालि
नयिदं दुम्मन्तितं मम।
संविभत्तेसु धम्मेसु,
यं सेट्ठं तदुपागमिं” ति।