
सामिदत्त
राजगृह के एक ब्राह्मण कुल में इनका जन्म हुआ। भगवान का उपदेश सुनकर वे प्रव्रजित हुए और कठोर साधना कर अर्हत पद प्राप्त किया। एक दिन साथी ब्रह्मचारियों के समक्ष अपनी प्राप्ति को प्रकट करते हुए, सामिदत्त स्थविर ने यह उदान कहा:
हिन्दी
उनकी जड़ें उखड़ गयी।
संसार में जन्म-मरण चक्र हुआ क्षीण,
पुनर्जन्म अब संभव नहीं।”
पालि
तिद्वन्ति छिन्नमूलका ।
विक्खीणो जातिसंसारो,
नत्वि दानि पुनब्भवो” ति।