
परिपुण्णक
कपिलवस्तु के एक शाक्य राजकुमार, जो प्रतिदिन सौ प्रकार के व्यंजनों का स्वाद लेते थे। निर्वाण के अमृत रस के विषय में सुनकर वे प्रव्रजित हुए और अमृत पद प्राप्त किया। तत्पश्चात, परिपुण्णक स्थविर ने सामिष और निरामिष रस के अंतर को स्पष्ट करते हुए यह उदान कहा:
हिन्दी
मधुर भोजन भी,
उतना मुझे नहीं लगा प्रिय।
जितना अपरिमित ज्ञानद्रष्टा
भगवान बुद्ध द्वारा,
उपदिष्ट धर्म श्रवण लगा प्रिय।”
पालि
सुधन्नं यं मयज्ञ्ज परिभुत्तं ।
अपरिमितदस्सिना गोतमेन,
बुद्धेन देसितो धम्मो” ति।