✦ ॥ नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मासम्बुद्धस्स ॥ ✦
१-९४. मेत्तजी मुख्य > सुत्तपिटक > थेरगाथा

मेत्तजी

अनुवादक: सोनल आवळे | २ मिनट
मगध के एक ब्राह्मण कुल में इनका जन्म हुआ। तरुण अवस्था में तपस्वी बनकर वे अरण्य में वास करते थे। बाद में भगवान का उपदेश सुनकर प्रव्रजित हुए और परम शान्ति (अर्हत्व) को प्राप्त किया। एक दिन मेत्तजि स्थविर ने इस उदान में भगवान की प्रशंसा की:

हिन्दी

“श्रीमान शाक्यपुत्र उन,
भगवान को नमस्कार,
श्रेष्ठ प्राप्त कर,
श्रेष्ठ धर्म का,
दिया उपदेश सार।”


पालि

“नमो हि तस्स भगवतो,
सक्यपुत्तस्स सिरीमतो ।
तेनायं अग्गप्पत्तेन,
अग्गधम्मो सुदेसितो” ति।