
खण्डसुमन
खण्डसुमन पावा के मल्ल राजकुमार थे। भगवान का उपदेश सुनकर वे प्रव्रजित हुए। खण्डसुमन स्थविर ने अपने किसी पूर्व कर्म को लक्ष्य कर, यह उदान कहा:
हिन्दी
एक पुष्प चढ़ाकर,
अस्सी कोटि वर्ष तक,
स्वर्गों में आनन्द लेता रहा।
इस अन्तिम जन्म में परिनिवृत्त हुआ।”
पालि
असीतिं वस्सकोटियो ।
सग्गेसु परिचारेत्वा,
सेसकेनम्हि निब्बुतो” ति।