
वल्लिय
श्रावस्ती के एक प्रतिष्ठित ब्राह्मण कुल में जन्मे वल्लिय, भगवान के पास प्रव्रजित हुए। कठोर साधना के उपरांत जब उन्होंने अर्हत् पद प्राप्त किया, तो अपने चंचल मन को वश में करने के अनुभव को उन्होंने एक वानर के रूपक के माध्यम से व्यक्त किया।
शरीर रूपी कुटी में उछल-कूद करते चित्त रूपी वानर को संबोधित करते हुए स्थविर ने यह उदान गाया:
हिन्दी
पञ्चद्वार कुटी में प्रवेश कर,
एक द्वार से दूसरे जाता,
दरवाजा खटखटाता,
बारम्बार करता शोर अधीर।
हे वानर रूपी मन!
खड़े रहो, दशा न पहले जैसी,
अब दौड़ो नहीं,
प्रज्ञा द्वारा निग्रह हुआ तुम्हारा,
अब दूर न जा सकोगे।”
पालि
कुटिकायं पसक्किय।
द्वारेन अनुपरियेति,
घट्टयन्तो मुहुं मुहुं॥
तिट्ट मक्कट मा धावि,
न हि ते तं यथा पुरे।
निग्गहीतोसि पञ्जय,
नेव दूरं गमिस्सती” ति॥