✦ ॥ नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मासम्बुद्धस्स ॥ ✦
२-४. गङ्गातीरिय मुख्य > सुत्तपिटक > थेरगाथा

गङ्गातीरिय

श्रावस्ती के एक कुलपुत्र दत्त, गंगा तट पर कुटी बनाकर मौन व्रत धारण कर ध्यान-साधना में लीन थे। एक श्रद्धालु उपासिका भोजन दान कर उनकी सेवा करती थी। एक वर्ष बीतने पर, यह परखने के लिए कि भिक्षु वास्तव में मौन-व्रती हैं या मूक (गूँगे), उपासिका ने जानबूझकर उनके शरीर पर दूध की कुछ बूँदें गिरा दीं। तब भिक्षु ने केवल इतना कहा—“भगिनी, पर्याप्त है।”

इसके पश्चात और अधिक उद्योगी होकर, तीसरे वर्ष अर्हत् पद प्राप्त कर गङ्गतीरिया स्थविर ने यह उदान गाया:

हिन्दी

“गंगा नदी किनारे,
तीन ताड़ ‘पात्र’ की कुटी बनाई,
शव पर दूध गिराने वाले बर्तन सा,
मेरा ‘पात्र’, पांसुकूल चीथड़ों का चीवर।

दो वर्षों के अन्दर मैंने
एक ही शब्द कहा है,
तीसरे वर्ष के अन्दर मैंने
(अविधा रूपी) अन्धकार राशि
को विदीर्ण किया है।”


पालि

“तिण्णं में तालपत्तानं,
गङ्गातीरे कुटी कता।
छवसित्तोंव में पत्तों,
पंसुकूलं च चीवरं॥

द्विन्नं अन्तरवस्सानं,
एक वाचा में भासिता।
ततिये अन्तरवस्सम्हि,
तमोखन्धो पदालिों” ति।