
मेळजिन
बनारस के एक प्रतिष्ठित क्षत्रिय परिवार में जन्मे मेलजिन, अपनी विद्या और ज्ञान के लिए अत्यंत प्रसिद्ध थे। ऋषिपतन (सारनाथ) में भगवान से उपदेश सुनकर वे प्रव्रजित हुए और शीघ्र ही अर्हत् पद प्राप्त किया। सब्रह्मचारियों के मध्य अपनी उपलब्धि और निष्ठा व्यक्त करते हुए स्थविर ने यह उदान गाया:
हिन्दी
धर्म सुना मैंने,
सर्वागी, अपराजित (बुद्ध) में
अब कोई शंका नहीं मुझे।
सार्थवाह, महावीर,
सारथियों में सर्वश्रेष्ठ भगवन बुद्ध,
उनके मार्ग या (धार्मिक) राशि में
अब कोई शंका नहीं मुझे।”
पालि
भासमानस्स सत्युनो।
न कङ्खमभिजानामि,
सब्बञ्जू अपराजिते॥
सत्यवाहे महावीरे,
सारथीनं वरुत्तमे।
मग्गे पटिपदायं वा,
कला महं न विज्जती” ति।