
राध
राजगृह के एक ब्राह्मण कुल में जन्मे राध ने वृद्धावस्था में भगवान के पास प्रव्रज्या ग्रहण की। अपनी साधना के बल पर उन्होंने परमपद (अर्हत्व) प्राप्त किया। चित्त की सुरक्षा और साधना के महत्व को एक घर और उसकी छत के दृष्टांत से समझाते हुए, स्थविर ने यह उदान गाया:
हिन्दी
करता प्रवेश वर्षा का पानी जिस तरह,
ध्यान-भावना रहित चित्त में,
राग प्रवेश करे उसी तरह।
ठीक से छाए घर में,
करता नहीं प्रवेश वर्षा का पानी जिस तरह,
ध्यान-भावना अभ्यस्त चित्त में,
राग न प्रवेश करे उसी तरह।”
पालि
वुट्ठी समतिविज्झति।
एवं अभावितं चित्तं,
रागो समतिविज्झति॥
यथा अगारं सुच्छन्नं,
वुट्ठी न समतिविज्झति।
एवं सुभावितं चित्तं,
रागो न समतिविज्झती” ति।