✦ ॥ नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मासम्बुद्धस्स ॥ ✦
२-८. सुराध मुख्य > सुत्तपिटक > थेरगाथा

सुराध

सुराध, राध स्थविर के छोटे भाई थे। अपने बड़े भाई का अनुसरण करते हुए वे भी प्रव्रजित हुए और कठोर साधना कर अर्हत् पद प्राप्त किया। अपनी साधना की पूर्णता और कृतकृत्यता को व्यक्त करते हुए सुराध स्थविर ने यह उदान गाया:

हिन्दी

“मेरा जन्म क्षीण हुआ,
जिन (बुद्ध) शासन पूर्ण हुआ।
(दृष्टि) जाल को काट कर
भव-नेत्री (तृष्णा) उखाड़ दिया।

घर से मैं बेघर होकर
जिस अर्थ से प्रव्रज्यित हुआ,
उस अर्थ को प्राप्त कर,
सभी बंधनों को तोड़ दिया।”


पालि

“खीणा हि महं जाति,
वुसितं जिनसासनं।
पहीनो जालसङ्घातो,
भवनेत्ति समूहता॥

यस्सत्थाय पब्बजितो,
अगारस्यानगारियं।
सो मे अत्यो अनुप्पत्तो,
सब्बसंयोजनक्खयो” ति।